रुद्रपुर, मई 27 -- खटीमा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026, जबकि पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र खटीमा के समन्वयक डॉ. फखरुद्दीन राही ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन एवं ओडीएल कार्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की पुष्टि होने पर पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के जरिए भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- जुलाई 2026 सत्र के लिए इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू उन्होंने छात्रों को आवेदन के दौरान अपना व्यक्तिगत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी, ताकि व...