पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर, संवाददाता। मनरेगा कर्मियों को लंबे समय से मानदेय न मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर और तकनीकी सहायकों ने प्रभारी बीडीओ हेमंत यादव को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के भुगतान की मांग की। कहा कि मानदेय न मिल पाने से वह लोग कार्य करने में असमर्थ है। वहीं परिवार भी नहीं चला पा रहे हैं। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि वे विभाग के निर्देशों के अनुसार गांवों के विकास कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं। विभागीय कार्यों के साथ-साथ वीओआईडी सत्यापन, क्रॉप सर्वे सहित अन्य योजनाओं से जुड़े कार्य भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किए जा रहे हैं। इसके बावजूद जुलाई 2025 से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उनके सामने ...