पटना, जून 17 -- पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और ग्रीनसेल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के बीच बुधवार को 400 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के लिए कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुआ। प्रथम चरण में जुलाई से 200 बसों का परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत बिहार को 35 और 42 सीटर की कुल 400 अत्याधुनिक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इन बसों का परिचालन पटना, गयाजी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया में किया जाएगा। प्रथम चरण में जुलाई से 200 बसों का परिचालन प्रारंभ किया जाएगा, जिनमें महिलाओं की सुरक्षित एवं सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 50 बसों का संचालन विशेष पिंक बस के रूप में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जुलाई से 200 इलेक्ट्रिक बसें पटना समेत छह शहरों में चलेंगी मौके पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत, प...