एटा, जून 25 -- एटा, हिन्दुस्तान संवाद। वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू होगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 60 सीटों पर बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम होगा शुरू। मेडिकल कालेज के सिरांव परिसर में कॉलेज संचालन की पूरी तैयारियां हो गई है। नीट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को वर्ष 2026-27 के सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। जनपद में इस नई शुरूआत से चिकित्सा रोजगार क्षेत्र में अवसर बढ़ेगे। वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज के लिए यह गौरव का विषय है। संस्थान में स्थापित नर्सिंग कॉलेज भवन निर्माण संबंधी कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। संचालन के लिए आवश्यक अधिकांश प्रशासनिक एवं मान्यता संबधित औपचारिकताएं भी अंतिम चरण में हैं। यह भी पढ़ें- Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान में कितने है बीएड के कॉलेज, कैस...