प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज। हाईकोर्ट के समीप स्थित पानी की टंकी के पुराने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को ध्वस्त करने का कार्य तीस जून तक समाप्त हो जाएगा। सेतु निगम प्रयागराज की ओर से ध्वस्तीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिससे कि पचास करोड़ की लागत से प्रस्तावित नए आरओबी का निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि पानी की टंकी का नया आरओबी 14 पिलर पर बनाया जाएगा। पुराने पुल का पचास फीसदी हिस्सा ध्वस्त किया जा चुका है। काम में तेजी लाने के लिए तीन जेसीबी और लगाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...