पटना, जून 29 -- Patna Metro: बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पटना मेट्रो का अगले महीने से विस्तार होने जा रहा है। अब मलाहीपकड़ी स्टेशन तक मेट्रो रेल चलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाहीपकड़ी तक पटना मेट्रो के लोकार्पण की तारीख का ऐलान कर दिया है। 2 जुलाई को इसका उद्घाटन हो जाएगा। सीएम ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजधानी की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों को स्थायी समाधान वाला प्लान भी तैयार करने को कहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना स्थित अपने आवास पर पटना मेट्रो रेल परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2 जुलाई को मलाहीपकड़ी स्टेशन तक मेट्रो रेल परियोजना के विस्तारीकरण का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने पर...