उरई, जुलाई 25 -- उरई। संवाददाता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की अनुष्का फाउंडेशन संग साझा पहल के अंतर्गत टेढ़े-मेढ़े पैर वाले क्लब फुट बच्चों के अभिभावकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। जन्मजात दिव्यांगता के साथ जन्मे जिले के ऐसे 168 बच्चे अब सामान्य बच्चों की तरह चल-फिर रहे हैं। इसी माह में 36 और क्लब फुट बच्चों का बिल्कुल निःशुल्क इलाज शुरू किया गया है। जन्म से 20 दिन के भीतर क्लब फुट की पहचान कर इसका इलाज किया जाना संभव है।हर शनिवार को जिला अस्पताल में क्लब फुट बच्चों का इलाज किया जाता है। इस बार जुलाई माह में 36 और बच्चे चिन्हित किए गए थे और क्लब फुट बच्चों का बिल्कुल निःशुल्क इलाज शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- Agra News: नौ वर्षीय दिव्यांग को मिली नई जिंदगी की उम्मीद अनुष्का फाउंडेशन के सत्येन्द्र सिंह...