नई दिल्ली, अगस्त 8 -- मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान मारुति बलेनो पर अधिकतम 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में मारुति बलेनो को 18,000 से ज्यादा ग्राहक मिले। आइए जानते हैं मारुति बलेनो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन मारुति बलेनो में पावरट्रेन के तौर पर 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 90bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि भारतीय ग्...