जुलाई में होनी थी शादी, घर से नगदी भी गायब
कन्नौज, जून 27 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीएससी प्रथम वर्ष की नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के एक युवक पर अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रा घर में शादी के लिए रखी करीब एक लाख रुपये की नगदी भी साथ ले गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लड़की के लापता होने का विवरण पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान पता चला कि गांव का एक युवक भी घर से गायब है। परिजनों का आरोप है कि युवक पहले से उनकी बेटी के संपर्क में था और मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। उन्हें आशंका है कि युवक अपने एक अन्य साथी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.