मधुबनी, जून 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के जिला इकाई के तत्वावधान में हनुमाननगर कॉलोनी में चल रही 20 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला के दसवें दिन एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इप्टा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष एवं बिहार इप्टा के उपाध्यक्ष अरविन्द प्रसाद ने की। बैठक में आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बिहार इप्टा के राज्य सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- कार्यशाला के समापन पर कलाकार सम्मानित आगामी कार्यक्रम का आयोजन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह में मधुबनी में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध एवं उदीयमान रंगकर्मी कनुप्रिया की प्रस्तुति, पटना इप्टा के नाटक तथा मधुबनी इप्टा ...