नैनीताल, जून 6 -- नैनीताल, संवाददाता। जनहित संस्था नैनीताल की आम सभा की बैठक शनिवार को श्री राम सेवक सभा के सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता दिव्या साह ने की। बैठक में जुलाई माह में स्थानीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूर्व प्रकरणों में पुनः पत्राचार करने व आगामी समय में उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान आगंतुक सदस्य सोनू साह और जीवंती भट्ट का भी अभिनंदन किया गया। संस्था के पूर्व सदस्य नंद लाल का निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया गया। यह भी पढ़ें- जुलाई में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराएगी जनहित संस्था इस दौरान जगमोहन सिंह बिष्ट, दिव्या साह, अशोक साह, विजय साह, अमित रस्तोगी, मनोज सनवाल, सिद्धार्थ बिष्ट, अशोक तिवारी, महेश...