हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शहर में विवाह सीजन अब अंतिम पड़ाव पर है। जुलाई में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए केवल छह शुभ मुहर्त शेष हैं। 12 जुलाई के बाद 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ ही चार महीने तक परंपरागत रूप से शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और जनेऊ जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इसके चलते विवाह उद्योग से जुड़े कारोबारियों के यहां अंतिम मुहर्तों के लिए तैयारियां तेज हैं। ज्योतिषाचार्य अशोक वाष्णेय के अनुसार जुलाई में 2, 3, 4, 9, 11 और 12 जुलाई विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों के लिए अंतिम छह शुभ मुहर्त हैं। इनमें 12 जुलाई इस सीजन का अंतिम प्रमुख विवाह मुहर्त होगा। इसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसाग...