नई दिल्ली, जून 23 -- जुलाई 2026 कार लवर्स के लिए बेहद एक्साइटिंग महीना रहना रहने वाला है। इस महीने कई बड़े लॉन्च होने वाले है। जुलाई में टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक Sierra EV को लॉन्च करने वाला है। वहीं, निसान अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton की मार्केट में एंट्री कराने वाली है। दूसरी तरफ होंडा अपनी नई फ्लैगशिप हाइब्रिड SUV ZR-V की कीमतों से पर्दा उठाने वाली है। तो अगर आप नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो जुलाई के इन लॉन्च का इंतजार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।Tata Sierra EV टाटा मोटर्स 30 जून 2026 को अपनी सिएरा EV को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में यह मॉडल Curvv EV और Harrier EV के बीच के सेगमेंट में आएगा। नई सिएरा EV को टाटा के मॉडर्न Acti.ev+...