सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- सीतामढ़ी। जुलाई की शुरुआत के बावजूद जिले की प्रमुख नदियों में अपेक्षित जल प्रवाह नहीं दिख रहा है। मनुषमारा, अधवारा समूह की नदियां, रातो तथा मरहा नदी कई स्थानों पर नाले जैसी नजर आ रही हैं। जिन नदियों में जुलाई के महीने में तेज बहाव रहता था। वहां अब पानी की पतली धारा ही दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार की आधी नदियां पानी को तरस रहीं, आज कहां-कहां होगी बारिश; मौसम का हालनदियों की जलधारण क्षमता स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार घटती वर्षा, नदी पर बढ़ते अतिक्रमण और वर्षों से समय पर उड़ाही नहीं होने के कारण नदियों की जलधारण क्षमता लगातार कम होती गई है। नदी का पाट जलकुंभी, झाड़-झंखाड़ और खरपतवार से भर गया है। जिससे पानी का प्रवाह भी बाधित हो रहा है।खेती पर प्रभाव ग्रामीणों के अनुसार पहले इसी मौसम में इन नद...