वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष 6 से 10 जुलाई तक आईएबीएफ प्रो बॉक्सिंग लीग सीजन 1 का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विश्वस्तरीय स्वरूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल के माध्यम से चयन किया जाएगा। बनारस ट्रॉफी 2026 में बतौर अतिथि पहुंचे डॉ. मिश्रा ने सोमवार को टेक्निकल टीम और विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों से बैठक में कहा कि बॉक्सिंग लीग के लिए देश के चारों जोन से एक-एक टीम का गठन किया जाएगा। इन टीमों को देश के बड़े औद्योगिक एवं व्यावसायिक घरानों का सहयोग प्राप्त होगा।जनरल सेक्रेटरी राकेश ठाकरान ने रेफरी, जज एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को ट...