झांसी, जुलाई 15 -- झांसी। यदि किसान एक लाख तक मुनाफा कमाना चाहते है तो चिकनी तोरई की खेती करें। जुलाई माह में ही करनी होती है। इसके लिए यदि वैज्ञानिक विधि अपनाएं तो फायदा होने के अधिक संभावना होगी। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि -जुलाई का समय चिकनी तोरई की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त है। वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर 80 हजार से एक लाख रुपये प्रति एकड़ तक शुद्ध लाभ अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चिकनी तोरई एक महत्वपूर्ण एवं लाभकारी सब्जी फसल है। इसकी खेती बलुई एवं बलुई दोमट मिट्टी में आसानी से की जा सकती है, लेकिन खेत में जल निकासी की समुचित व्यवस्था होना आवश्यक है। बुवाई से पहले प्रति एकड़ 40 से 50 क्विंटल...