औरैया, जुलाई 20 -- मत्स्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक 31 जुलाई तक विभागीय वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर 16 जुलाई से 31 जुलाई तक आवेदन पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष, मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना, केज स्थापना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश, मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्...