कानपुर, मार्च 12 -- राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी सुधीर एम बोबडे (अपर मुख्य सचिव स्तर) और डॉ. पंकज एल जानी ने गुरुवार को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालय जुलाई में ही दीक्षांत कराने की तैयारी करें। इसको लेकर निर्धारित समय पर परीक्षाएं कराकर रिजल्ट जारी करें। बैठक में सर्वाधिक चर्चा एलपीजी गैस किल्लत की हो रही है। उन्होंने कहा कि राजभवन की ओर से भी जल्द आदेश जारी किया जाएगा कि विवि के छात्रावास में रह रहे लाखों छात्र-छात्राओं को दिक्कत न हो, इसके लिए गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की जाए। साथ ही, विश्वविद्यालयों को भी निर्देश दिया कि वे गैस सिलेंडर के अलावा विकल्प की भी तैयारी करें। जैसे लकड़ी, कोयला, इलेक्ट्रिक उपकरण आदि। जिससे विषम परिस्थितियों में भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.