धनबाद, जून 27 -- जून माह समाप्ति की ओर है, लेकिन जिले में अब तक मानसून की जोरदार बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को धनबाद सहित आसपास के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है। यह भी पढ़ें- उमस से बेहाल कटिहार को मानसून देगा राहत, चार दिन झमाझम बारिश के आसार हालांकि व्यापक और लगातार बारिश की संभावना फिलहाल कम है। पूर्वानुमान के अनुसार 28 जून से 2 जुलाई के बीच धनबाद में आसम...