प्रयागराज, जुलाई 7 -- पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित त्रिवेणी सभागार में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक की। पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारियों को जुलाई के अंत तक लंबित विवेचनाएं निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में गैंगस्टर एक्ट के लंबित मुकदमों की विवेचना में तेजी लाने, महिला अपराध, लूट, हत्या तथा अन्य जघन्य अपराधों की प्रभावी विवेचना और वांछित लुटेरों, चोरों, चेन स्नेचरों की शीघ्र गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने जिले में चिह्नित भू-माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण की प्रक्रिया तेज करने और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सूची अपडेट कर नियमित सत्यापन और निगरानी करने को कहा। उन्होंने आईजीआरएस एवं जनसुनवाई के प्रकरणों का सम...