गुड़गांव, अप्रैल 28 -- सोहना, नरेश कुमार। एक निजी विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) में छात्रों ने मनमाना जुर्माना लगाने के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार को जबरन खुलवाकर अंदर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गुस्साए छात्रों को शांत कराया। मामले को भी समाप्त करा दिया। सोमवार को छात्रों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया, जब उनका समर्थन करने के लिए डीसी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री पहुंच गए। पूर्व अध्यक्ष ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को उस समय और जोश बढ़ा दिया। जब खत्री ने यूनिवर्सिटी को अवैध वसूली का केन्द्र न बनने देने की बात कही। खत्री ने कहा कि पिछले करीब चार माह से यूनिवर्सिटी छात्रों से मनमाना जुर्माना लगाकर वसूली की जा रही है। इसके बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य द्व...