संभल, अप्रैल 2 -- जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की सख्ती का असर फीका पड़ता नजर आ रहा है। जुर्माना लगाए जाने के बावजूद कई स्कूल नियमों की अनदेखी करते हुए अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई निजी स्कूल एनसीईआरटी की किताबों के बजाय निजी पब्लिकेशन की महंगी किताबें छात्रों पर थोप रहे हैं। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। गौरतलब है कि गत वर्ष प्रशासन ने 31 स्कूलों पर नियम उल्लंघन के चलते एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, कई स्कूलों ने फीस में भी बढ़ोतरी कर दी, जबकि इसके लिए निर्धारित समिति से अनुमोदन लेना जरूरी होता है। नियमों को ताक पर रखकर फीस बढ़ाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि सब कुछ सामने होने के बावजूद प्रशासन अब मूकदर्शक बना हुआ है, जिसस...