बगहा, मार्च 14 -- बेतिया, नगर प्रतिनिधि। गोपालपुर थाने के झखरा बैशखवा गांव में गुरुवार की शाम ओवरलोडिंग ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली पर जुर्माना लगाने पर लोगों ने डीटीओ रितु रानी को खदेड़ दिया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग गालियां देते हुए खदेड़ते दिख रहे हैं। इधर, डीटीओ अपने अमले के साथ स्कॉर्पियो से उल्टे पांव भाग रहीं हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि स्कार्पियो से डीटीओ समेत अधिकारी ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की जांच के लिए पहुंची हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी ओवर लोडिंग की बात कह जुर्माना लगा रहे हैं अधिकारी इसके लिए मशीन से चालान काट रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोग इसका विरोध शुरू कर देते हैं। वीडियो बना रहे लोगों को डीटीओ ट्रैक्टर ट्रॉली का भी वीडियो बनाने की बात कह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.