गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से बनवाए जा रहे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। इन एफओबी को इस साल जून माह तक पूरा करना था, लेकिन अब तक सिर्फ 20 प्रतिशत निर्माण हुआ है। खास बात यह है कि निर्माणाधीन कंपनी पर जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके बावजूद निर्माण की रफ्तार नहीं बढ़ी है। जीएमडीए ने 28 दिसंबर, 2024 को करीब 16 करोड़ रुपये में हिसार की धारीवाल बिल्डटैक लिमिटेड को चार एफओबी तैयार करने का ठेका आवंटित किया था। इसके तहत ओल्ड दिल्ली रोड पर श्याम गार्मेंटस के समीप, गुरुग्राम-सोहना रोड पर ओमेक्स मॉल और रहेजा के समीप , शीतला माता रोड पर शीतला माता मंदिर के समीप एफओबी का निर्माण होना था। इस कंपनी को 18 महीने यानि इस साल 21 जून तक इन एफओबी का निर्माण क...