जुर्माना जमा न करने वालों के विरुद्ध जारी होगी आरसी
भदोही, जुलाई 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बकाया जुर्माना न जमा करने वाले ट्रक स्वामियों के प्रति आरटीओ विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। एआरटीओ राम सिंह ने वाहन स्वामियों को हिदायत दी है कि पंद्रह दिन के अंदर बकाया जुर्माना का भुगतान नहीं हुआ तो उनके विरुद्ध आरसी जारी की जाएगी। विभागीय सख्ती से वाहन स्वामियों की बेचैनी बढ़ गई है।एआरटीओ ने बताया कि गत माह आठ सौ ऐसे ट्रक स्वामियों को नोटिस जारी की गई थी जो जुर्माना लंबे समय से जमा नहीं कर रहे हैं। एक माह का समय जमा करने के लिए दिया गया था। अब पंद्रह दिन का समय और दिया जा रहा है। इन तिथियों में बकाया जुर्माना जमा नहीं हुआ तो आरसी जारी करने के साथ ही विभिन्न कार्यवाही की जाएगी। बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर जुर्माना जमा नहीं हुआ तो ट्रकों का पंजीयन ब्लैकलिस्ट करते हुए आरसी जारी की जाएगी। अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.