गिरडीह, मई 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पारडीह मोड़ पर एक माह पूर्व धार्मिक स्थल से एक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा झंडा उखाड़ देने के सवाल पर बुधवार को मामला भड़क गया। दोषियों की मनमानी के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने घंटों सभी प्रतिष्ठानों को बंद कर विरोध जताया। जिससे पारडीह मोड़ में पांच घंटे से अधिक समय तक सन्नाटा पसरा रहा।

प्रदर्शन का कारण स्थानीय लोगों द्वारा बिना हो हंगामा किए बगैर दर्जनों लोगों का शिष्टमंडल बेंगाबाद थाना पहुंचा और थाना प्रभारी से मिल कर झंडा उखाड़े जाने के बाद पंचों के फैसले पर दोषियों के खरा नहीं उतरने की शिकायत की। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने इस मामले में तत्परता दिखाई और दोषियों को अविलंब पंच के फैसले का अनुपालन करने का निर्देश दिया। दोषियों ने थाना प्रभारी के निर्देश को मानते हुए 25 मई तक ज...