कानपुर, दिसम्बर 18 -- लंबे अरसे से खस्ताहाल सड़क निर्माण का गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने पूजन-अर्चन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क बनने से जुरिया,झलुआ गांव के साथ कस्बे तक आवागमन में लोगो को सहूलियत मिलेगी। डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ बीस लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। क्षेत्र के खम्हैला गांव के मजरा झलुआ से जुरिया को जोड़ने वाली सड़क लंबे अरसे से खराब थी। रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ने मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर सूबे के सीएम को मांग पत्र सौंपा था। गुरुवार को विधायक ने विधि-विधान से आचार्य प्रदीप त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित पूजन-अर्चन में प्रतिभाग कर सड़क निर्माध का शुभारंभ कराया। लगभग ढाई किमी लंबे डामरीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरु होने से ग्रामीणों ने खुशी जताई। सड़क खराब हाने से लंबे अरसे से ...