शामली, मई 23 -- कांधला। शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच नगर के कैराना बायपास मार्ग पर मुस्लिम समुदाय के युवाओं और समाजसेवियों द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जुम्मे की नमाज के बाद लगाए गए इस कैंप में सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार समाजहित के कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान जावेद हसन, सोनू, इंतजार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सराफा बाजार में शर्बत वितरित किया यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शर्बत यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रहे अंगारे, धरती बनी तंदूर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...