रुद्रपुर, मार्च 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रमजान के पाक महीने में अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश व प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। रुद्रपुर की सुन्नी जामा मस्जिद, गांधी कॉलोनी स्थित साबरी मस्जिद, सुभाष कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, खेड़ा कॉलोनी, भूत बंगला, जगतपुरा समेत अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुन्नी जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती दानिश ने कहा कि रमजान के मुकद्दस महीने में इबादत के साथ-साथ फितरा और जकात अदा करना भी बेहद जरूरी है। कहा कि हर व्यक्ति को अपनी हैसियत के अनुसार फितरा और जकात देकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। बताया कि अगर रमजान के 29 रोजे पूरे होते हैं तो गुरुवार को ईद-उल-फितर मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.