उरई, फरवरी 27 -- जालौन। पवित्र माहे रमजान के दौरान जुमे के दिन हो रही विद्युत कटौती को लेकर मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त है। इसी संबंध में अशफाक राइन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जुम्मे के दिन दोपहर तक विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में माह रमजान चल रहा है और शुक्रवार को रमजान का दूसरा जुमा था। प्रत्येक जुम्मे के दिन दोपहर के समय बिजली कटौती कर दी जाती है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने पर बताया जाता है कि कानपुर से ही विद्युत आपूर्ति बंद की जाती है, जिससे स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं किया जा सकता। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जुमे के दिन बच्चे, बच्चियाँ, नौजवान, महिलाएँ एवं पुरुष गुस्ल कर नमाज़ अदा करने तथा इबादत के लिए मस्जिदों में जाते हैं। ऐसे समय में बिजली कटौती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.