वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस प्रशासन जुमे पर विशेष चौकस दिखा। ज्ञानवापी के पास दोपहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गेट नंबर चार के पास बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। अफसर भ्रमण कर रहे थे।बीते दिनों ज्ञानवापी मस्जिद की रेलिंग के किनारे बनी ड्योढ़ी पर आकृतियां बनाने पर नमाजियों में बहुत नाराजगी थी। इस संबंध में शहर मुफ्ती ने डीसीपी को ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद से अंदरखाने चल रही नाराजगी को देखते हुए इस बार भी ज्ञानवापी एवं श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के बाहर कड़ी सुरक्षा थी। नमाज के पहले ही मणिकर्णिका घाट द्वार से लेकर गेट नंबर चार तक बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। नमाज खत्म होने तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। हालांकि पूरे दिन शांति का माहौल रहा। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिप...