बिजनौर, फरवरी 21 -- रमजान माह के पहले जुमे को लेकर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया नमाज के दौरान प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन द्वारा पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी की गई थी। नमाज के समय मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ रमजान मनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.