मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- रमजान उल मुबारक के चौथे जुमे की नमाज अदा की गई। जानसठ के मदरसा तालिमुल कुरान में मुफ्ती मोहम्मद सुफियान नजीर मस्जिद ईदगाह में मदरसा तैयबा में मौलाना अब्दुर्रहमान नदवी, मदरसा कंजुल उलूम में कारी सलमान, मस्जिद रंगमहल में मौलाना अमीर हैदर जैदी सुल्तानपुरी, जामा मस्जिद में मुफ्ती कमर रजा , बुधकटहेडा में हाफिज अनीस ने जुमे की नमाज अदा कराई। वहीं दूसरी ओर जुमा की नमाज के बाद मस्जिदों से बाहर निकल रहे अकीदतमंदों को चेयरमैन जानसठ डा. आबिद हुसैन, सभासद अब्दुल्ला कुरैशी, सभासद मोहम्मद अहसान, मन्शूर अंसारी, गुलफाम मलिक आदि ने गले मिलकर जुमे की मुबारकबाद पेश की। जुमे की नमाज को लेकर संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.