साहिबगंज, मार्च 27 -- साहिबगंज। जुमे की नमाज के दौरान दोपहर को यहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा । शहर के प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बताया जा रहा है कि रामनवमी व जुमा एक ही दिन होने के चलते जिला पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। शहर के एलसी रोड जामा मस्जिद के बाहर सड़क पर सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की,नगर पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता व एसआइ प्रकाश रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद था। इसी प्रकार जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में मस्जिद के आसपास पुलिस लगातार पेट्रोल कर रही थी। इधर, शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज सम्पन्न होने से पुलिस ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...