रामपुर, फरवरी 27 -- जुमे की नमाज़ अदा कर घर लौट रहे एक अधेड़ पर मोहल्ले के ही युवक ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। नगर के मोहल्ला खास निवासी 65 वर्षीय अशफाक शुक्रवार को जुमे की नमाज़ पढ़कर मस्जिद से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के ही सरफराज पुत्र असगर अली ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दो दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी, इसी रंजिश को लेकर सरफराज ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से अशफाक के सर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर उनका पुत्र इंतेखाब मौके पर पहुंचा और पिता को बचाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.