नई दिल्ली, मार्च 6 -- कश्मीर में जुमे की नमाज के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में कुछ जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनों के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी की खबर नहीं है। शिया समुदाय के लोगों ने यहां शहर के सैदा कदल और रैनावारी इलाकों के साथ-साथ बांदीपोरा के गौंचीपोरा, शादीपोरा, इंदरकूट और नौगाम सुंबल और उत्तरी-कश्मीर के बारामूला जिले के कलमपोरा में भी प्रदर्शन किए। सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले में छोटे प्रदर्शन हुए। अधिकारियों ने बताया कि इन इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री सीआरपीएफ फोर्स तैनात की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए और शिया नेता की हत्या की निंदा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.