बरेली, मार्च 21 -- फतेहगंज पश्चिमी, इस साल रमजान में 30 रोजे और रमजान में पांच जुमा हुए। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदत और शांति के साथ कस्बों व गांवों में लोगों ने अदा की। लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह व चौकी प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे और व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। शनिवार के ईदगाह में नमाज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...