संभल, मार्च 12 -- जुमा अलविदा और ईद उल फितर को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न पैदा हो। किसी भी स्थिति में मस्जिद के बाहर या सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। नमाज केवल मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी। यदि किसी मस्जिद में अधिक भीड़ होती है तो एक ही स्थान पर दो बार नमाज पढ़...