बुलंदशहर, मार्च 6 -- माहे रमजान के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को जनपद की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर जुमे की नमाज अदा की। शहर की जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ देखने को मिली। नमाज के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। तीसरे जुमे के मौके पर मस्जिदों के आसपास जहां विशेष व्यवस्थाएं की गईं वहीं, शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। रमजान के पाक महीने में रोजेदार पूरे दिन रोजा रखकर इबादत में मशगूल रहते हैं और शाम को अफ्तार के साथ रोजा खोलते हैं। तीसरे जुमे को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.