मेरठ, मार्च 20 -- रमजान के मुकद्दस महीने के जुमातुल विदा के मौके पर हुई हल्की बारिश भी अकीदतमंदों के जोश को कम नहीं कर सकी। क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग जुमे की नमाज़ अदा करने पहुंचे। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन-ओ-अमान, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआएं की गईं। जुमे की नमाज से पहले कस्बा हर्रा की मस्जिद सादकिया रहमानी में मौलाना सलमान ने रमज़ान की बरकतों को बयान करते हुए कहा कि यह महीना सब्र, रहमत और मगफिरत का महीना है। और इसके आखिरी अशरे की रातें बहुत अफजल मानी गई हैं। आखिरी दिनों में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, कुरान की तिलावत करें और अपने गुनाहों से तौबा करें। वहीं, नूर मस्जिद में मौलाना मुजम्मिल नें कहा कि रमज़ान के बाद ईद खुशी लेकर आया है। नमाज़ के बाद क्षेत्र की सभी मस्जिदों में देश की तरक्की, शांति, खुशह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.