चंडीगढ़, मार्च 13 -- आम आदमी पार्टी ने हाल ही में केंद्र की NDA सरकार पर निशाना साधते हुए जोरदार हमला बोला है। AAP के पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जैसे-जैसे 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों के नेता पंजाब आकर पंजाबियों को गुमराह करके अपनी सियासी रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं। अरोड़ा ने कहा कि वैसे तो हर राजनीतिक दल और नेता का यह अधिकार है कि वे आएं, पंजाब हमेशा स्वागत करता है, लेकिन पिछले दिनों राहुल गांधी यहां आकर गए, मनरेगा की बात थी, मगर गरीब मजदूरों की बात कितनी की, यह सबके सामने है। गुरुवार को पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च को पंजाब आ रहे हैं और अपनी आदत के मुताबिक, जैसे पिछले समय में मोदी सा...