नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- लीजेंडरी सिंगर जुबिन नौटियाल की जिंदगी खुशियों से भर गई है। उनकी पत्नी ऋचा चंदेल ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके पहले बच्चे (बेटे) को जन्म दिया है। जुबिन नौटियाल ने खुद इसकी पुष्टि की है। सिंगर और उनकी पत्नी ने अभी इस बच्चे का नाम तय नहीं किया है। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं और घर आ चुके हैं। जुबिन के परिवार में खुशी का माहौल है और पूरा परिवार बहुत खुश है। जुबिन नौटियाल ने बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में कहा है कि वह घर में आए इस नन्हें मेहमान के आने से बहुत खुश हैं और सभी क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।फैमिली टाइम बिता रहे हैं जुबिन जुबिन नौटियाल ने बातचीत में बताया, "अभी तक हमने बच्चे का नाम तय नहीं किया है। फिलहाल हम उसके साथ परिवार में खूबसूरत पलों को जी रहे हैं। जहां एक तरफ जुबिन और उनका परिवार बहु...