जमशेदपुर, मार्च 6 -- जमशेदपुर। संस्थापक दिवस के मौके पर जुबली पार्क में की गई विद्युत सज्जा देखने का आज आखिरी मौका है। इसके कारण आज वहां भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसी वजह से जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने आज दोपहर बाद शहर में नो इंट्री घोषित कर दी है। इसकी वजह से दोपहर बाद भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। दरअसल विद्युत सज्जा देखने के लिए पूर्वी सिंहभूम के अलावा पड़ोसी जिलों और पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और ओडिसा से भी बहुत से लोग आते हैं। टाटा स्टील ने जुबली पार्क के भीतर से गुजरने वाले रोड को सात मार्च तक बंद रखने की अनुमति जिला प्रशासन से ले रखी है। इस प्रकार आठ मार्च से यह रास्ता खोल दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.