जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- साकची स्थित जुबली पार्क घूमने आई एक युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। युवक को पास ही मौजूद पुलिस कर्मियों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार युवती पार्क के अंदर फोन पर बात करते हुए टहल रही थी। इसी दौरान युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। फिलहाल युवक को बिष्टुपुर थाना ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...