जमशेदपुर, जून 22 -- जुबली पार्क गेट के पास शुक्रवार रात हुई फायरिंग को लेकर साकची थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले को दहशत फैलाने, जान से मारने की नीयत और रंगदारी वसूली के उद्देश्य से की गई वारदात मानते हुए जांच शुरू कर दी है। यह मामला साकची थाना में पदस्थापित दारोगा उपेन्द्र प्रसाद सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, 19 जून की रात करीब 10 बजे संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जुबली पार्क से बंगाल क्लब जाने वाली सड़क पर स्थित अभिषेक जुबली दुकान के सामने फायरिंग हुई है। यह भी पढ़ें- मिठाई दुकान के गोदाम में घुसकर कारीगर से मारपीट सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों की...