जमशेदपुर, जनवरी 4 -- साकची में जुबली पार्क गेट नंबर-1 के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्क घूमने आए कुछ युवकों और एक टेंपो चालक के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो चालक का आरोप है कि वह अन्य टेंपो चालकों के साथ आपस में बातचीत कर रहा था, इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और अचानक उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। टेंपो चालक का यह भी कहना है कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन मारपीट के दौरान उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया।वहीं, दूसरी ओर जुबली पार्क घूमने आए युवकों का कहना है कि टेंपो चालक ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की, जिससे नाराज होकर उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। युवकों का दावा है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.