बरेली, मई 28 -- फरीदपुर, संवाददाता। जुनैद हत्याकांड में फरार चल रहे 20000 के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे मोबाइल बरामद किया गया है। पकड़े गए हत्यारोपी ने घर की युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर हत्या किए जाने का खुलासा किया है।

जुनैद की हत्या की जानकारी 30 नवंबर को फरीदपुर के भूरे खां गोटिया निवासी जुनैद की गोली मारकर हत्या की गई। हत्यारों ने उसका शव धौरेरा गांव के पास नदी की पुलिया के नीचे फेंक दिया। जुनैद के पिता नन्हे ने बडरा कासिमपुर कटरा पट्टी निवासी सनी सिंह एवं लवी सिंह एवं उसके भाई बलवंत उर्फ अनमोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने लवी सिंह और सनी सिंह को जेल भेज दिया। लेकिन बलवंत उर्फ अनमोल फरार हो गया। 25 मार्च को कोर्ट ने बलवंत उर्फ अनमोल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंटी जारी किया। एसएसपी ने हत्या के आरोप...