लातेहार, सितम्बर 29 -- बारियातू,प्रतिनिधि। बालूमाथ निवासी सह जेएमएम नेता जुनैद अनवर को जेएमएम का केंद्रीय सदस्य बनाये जाने पर जेएमएम नेताओ ने बधाई दिया है। केंद्रीय सदस्य बनाये जाने पर जुनैद ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन, महासचिव बिनोद कुमार पांडेय ने जो विश्वास व दायित्व दिया है। उस पर खरा उतरने व संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। इधर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू ने कहा कि जुनैद को केंद्रीय सदस्य बनाये जाने पर लातेहार ही नहीं पूरे राज्य में संगठन मजबूत होगा। बधाई देने वालो में प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव सहित अन्य शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...