अभिषेक भाटिया, मार्च 5 -- राजस्थान हाईकोर्ट ने 2023 के चर्चित भिवानी हत्याकांड मामले में आरोपी मोनू मानेसर को जमानत दे दी है। यह मामला राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले जुनैद और नासिर की हत्या से जुड़ा हैए जिन्हें गोतस्करी के संदेह में अगवा कर हरियाणा के भिवानी में एक कार के अंदर जला दिया गया था। मोनू मानेसर पर इस अपराध की साजिश रचने और उकसाने का आरोप है। हालांकि जांच के अनुसारए वह हत्या के समय वहां मौजूद नहीं था। उसे नूंह हिंसा के बाद गिरफ्तार किया गया था। तब से वह राजस्थान की जेल में था।राजस्थान हाईकोर्ट ने दी राहत प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्थान हाई कोर्ट ने 2023 के भिवानी डबल मर्डर केस के आरोपियों में से एक मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर को जमानत दे दी। मोनू मानेसर को जुनैद और नासिर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।16 फरवरी...