चाईबासा, अप्रैल 24 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत रहीमाबाद गांव के छात्र मो. जुनैद इकबाल ने मैट्रिक परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला में टॉप किया है। सीमित संसाधन और कठिन परिश्रम से उम्दा प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। जुनैद ने कुल 487 अंक मिले हैं। वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट है और इसे आगे की तैयारी के लिए प्रेरणा मानते हैं। जुनैद की सफलता के पीछे संघर्ष और आत्म अनुशासन की प्रेरक कहानी है। वर्ष 2010 में उनके पिता इकबाल अहमद का निधन हो गया था, उस समय वे मात्र एक वर्ष के थे। इसके बाद उनकी मां रिजवाना देवगम ने विपरीत परिस्थिति में उनका पालन-पोषण करते हुए पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की अमरीन निखत और अंजली कुमारी ने 98% अंक लाकर संयुक्त रूप से दुमका जिला टॉप ...